*सीवान में केक काट कार्यकर्ताओं ने मनाया लोजपा सुप्रीमो का जन्म दिन*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
सीवान : भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय के पुरोधा है लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान . वे हमेशा गरीबो व वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करते रहे है .ये बाते बुधवार को शहर के रामदेव नगर स्थित लोजपा के जिला कार्यालय मे आयोजित लोजपा सुप्रीमो के जन्म दिवस समारोह को संबोधित करते हुए लोजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कही . इस मौके पर कार्यालय मे केक काट कर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी सुप्रीमो की लम्बी व स्वास्थ्य जीवन की कामना किया . समारोह मे मुजफ्फर इमाम, शैलेन्द्र चौबे,  प्रमोद राय, संजीव प्रकाश,  रिश्व राज, विरेंद्र शर्मा,  सुनील पासवान,  पंकज सिह, आनंद कुमार, रमेश यादव सहित जिले के सभी प्रखंडो से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया .