रणजीत कुमार सुमन दैनिक खोज खबर संवाददाता मुरलीगंज की रिपोर्ट-
मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि हाट बाजार मुरलीगंज से रात के करीब दस बजे शक के आधार पर 1लक्ष्मी कुमार पिता नारायण यादव, वार्ड नंबर 01घर पामा थाना सौरबाजार 2 केशव कुमार पिता संजीव प्रसाद यादव वार्ड नंबर  09  घर केशवपूर ओपी पस्तपार थाना सौरबाजार जिला सहरसा 03 अजय कुमार पिता स्व मुकेश प्रसाद यादव घर मीरागढ़ थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा अपना नाम बताया पकड़े जाने के बाद तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा तीन जिन्दा कारतूस बरामद किया गया ।
वही मुरलीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के दुसरी ओर प्रवीण कुमार पिता गणेश प्रसाद महतो वार्ड नंबर 08 हाट बाजार मुरलीगंज 02 पिन्टु कुमार पिता विद्यानंद यादव घर दिग्घी दोनो के साथ से विदेशी शराब  180ml के आठ पाउच बरामद किया गया,सभी गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया ।