मोदी विचार मंच की कार्यकारिणी का किया विस्तार
संजय चौरसिया  
हरनावदाशाहजी 4 अप्रैल 2017। राष्ट्रीय धारा के साथ काम करने वाले संगठन मोदी विचार मंच की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सदस्यो को विभिन्न पदोन्नति पर नियुक्ति दी गई। 
मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि उनका संगठन प्रदेश मे कई लम्बे समय से समाज को संगठित करते हुए प्रधानमंत्री के लक्ष्य सबका साथ सबका विकास के प्रयासरत है। इसी के तहत अमित गौतम को मोदी विचार मंच के बारां के लिए युवा जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। 
इसके साथ ही संरपच हेमंत दोलिया जिला संरक्षक की उपस्थिति मे जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार द्वारा ही स्थानीय संगठन के लिए ओम प्रजापति को मण्डल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने आह्वान किया कि जिले करीबी प्रत्येक तहसील, नगर व ग्राम मे टीम का गठन कर मय नाम, पद , पता वह मोबाइल नम्बर से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री की योजनाओ और देश हित मे सेवा के कार्य करते हुए समाज मे बुजुर्गो, माताओ, बहनो, युवाओ, बच्चो वह जन जन को जागरूक करते हुए उनका सहयोग लेते हुए देश विदेश समाज की सेवा कार्य कार्य अपने पूर्ण समर्पण व निष्ठा सेवा करते हुए समय समय पर मोदी विचार मंच के तत्वावधान मे कार्यो की योजना बनाते हुए कार्यो कार्यक्रम क्रियान्वयन करे।