अंता : प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने में दिखाई दिलेरी 
उस्मान खान
अंता 20 जून। अतिक्रमण हटाओं अभियान  के तहत बुधवार को उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार मीणा के नेतृत्व में सीएडी चोराहे पर समाज कल्याण विभाग छत्रावास से फ्यूचर स्टार  स्कूल तक नाले पर पक्के सीसी निर्माण  सहित अन्य अतिक्रमण को नगरपालिका के दस्ते द्वारा जेसीबी  मशीन की सहायता से  हटाया गया । इस दौरान दुकानदारो व् अधिकारीयों के बीच काफी बहस भी हुई । उपखण्ड अधिकारी मनोज मीणा ने बताया की बरसात से पूर्व नाले व् खाड़ी की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। 
नालों पर पक्का सीसी निर्माण होने से उनकी लम्बे समय से  सफाई  नहीं हो रही हे  जिन्हें खुलासा करने के लिए  जेसीबी मशीन द्वारा  ऊपर का पक्का सीसी ढकान  हटाया जा रहा हे । जिससे नालों  की सफाई करने  में आसानी  होगी । दूसरी और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान माहोल गर्म हो गया जिससे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया । इस दौरान उपखण्ड अधिकारी  मनोज मीणा , पुलिस उप अधीक्षक गोविन्द सिंह, प्रशिक्षु पुलिस उप अधीक्षक जसबीर मीणा, अधिशाषी अधिकारी शुभम गुप्ता , थानाधिकारी  हेमन्त गौतम  सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
दूसरी और  प्रशाशन द्वारा उपखण्ड अधिकारी  के नेतृत्व में चलाये जा रहे  अतिक्रमण हटाओं अभियान की नगर वासियो द्वारा सराहना की जा रही हे । नगर में कई प्रभावशाली लोगों द्वारा सरकारी व् सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर रखा हे  अब देखते हे उपखण्ड अधिकारी  इस अभियान में कितने सफल होते हे ये तो आने वाला समय ही बताएगा।