सारण मे मुफ्फसील के घेघटा स्थित हार्डवेयर दुकान मे चोरी-:
#************************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज -:
“””””””””””
खाकी से बेखौफ चोरो के हौसले बुलंद है छपरा पटना मुख्यमार्ग घेघटा स्थित पेन्टस व हार्डवेयर की दूकान बिहार कन्स्ट्रक्शन का शटर उखाड़ चोरो के द्वारा दूकान मे रखे नकदी ढाई हजार समेत एक लैपटाप व इन्भर्टर बैटरी तथा एक पंखा चोरी कर लिए गए दूकानदार को इसकी सूचना बुधवार की सुबह स्थानीय लोगो के द्वारा मिली ।
जिसके बाद मौके पर पहुँच दूकानदार ने देखा तो पाया कि उसके दूकान का शटर उखाड़ दिया गया है और अन्दर रखे लैपटाप इन्भर्टर व उसकी बैटरी समेत एक पंखा तथा गल्ले मे रखे नकदी ढाई हजार रूपये गायब है।
मामला मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित घेघटा गाँव के समीप पेन्टस व हार्डवेयर की दूकान बिहार कन्स्ट्रक्शन की है जहाँ बीती रात दूकान का शटर उखाड़ अज्ञात चोरो के द्वारा दूकान मे रखे हजारो रूपये मूल्य के समान चोरी कर लिए गए।
इस संबंध मे घारू टोला शिवनगरी गाँव निवासी दूकानदार विकास कुमार सिह के द्वारा स्थानीय थाने मे अज्ञात चोरो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है दूकानदार ने बताया कि चोरो के द्वारा दूकान से केवल कीमती आईटम जो समान था वही उठाया गया है गल्ले व रैक खंगाले गए है जिनमे रखे ढाई हजार चोरो के हाथ लगे वही बगल मे अवस्थित स्टोर रूम का भी शटर उखाड़ा गया किन्तु उसमे रखे समान को चोर हाथ नही लगाए क्योकि उसमे पेन्टस व हार्डवेयर के समान के अलावा कुछ भी नही था वही किराए पर दिए ऊपरी तल्ले का भी दरवाजा तोड़ किराएदार का एक टेबल फैन भी उठा लिया गया है वही दूकान के बगल मे  साईकिल मिस्त्री का काम कर रहे शेरपुर गाँव निवासी विरेन्द्र भगत ने बताया कि बाहर चैन मे बाँधकर मरम्मत के लिए रखा मेरी दो साईकिल भी उठा ली गई है उसके मुताबिक इसका पता उसे तब चला जब उसकी नजर कबाड़खाने मे कम दिख रहे खड़ी साईकिलो पर पड़ी तो भौंचक रह गया उसने बताया कि चोरी गए दो साईकिलो मे एक उसकी थी और दूसरी ग्राहक की जिसके अनुसार उसके द्वारा अभी इसकी प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया है वही इस घटना को ले स्थानीय दूकानदारो के बीच भय व दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई है दूकानदारो ने बताया कि चोरो मे पुलिस का खौफ नही रह गया है एन एच जिसपर यदि रात मे पुलिस की गश्ती होती तो शायद ऐसी घटनाओ को अंजाम देने मे चोरो को भय होता जिससे कब किसके दूकान को चोर निशाना बना डाले कहना मुश्किल है।