अंता : जमील मोहम्मद बने ईदगाह सदर
निर्विरोध चुने सदर, कमेठी सदस्यों ने दी मुबारकबाद
उस्मान खान
अंता 16 जून- जुमला मुसलमाना न ईदगाह कमेठी के सदर पद पर व्याख्याता जमील मोहम्मद अंसारी को निर्विरोध सदर पद पर नियुक्त किया गया । चुनाव संचालन समिति के सदस्य हाजी अशफाक खान ने बताया की ईदगाह सदर पद के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम समय शुक्रवार सांय चार बजे तक केवल एक मात्र आवेदन जमील मोहम्मद का दाखिल हुआ था , ऐसे में चुनाव संचालन समिति द्वारा जमील मोहम्मद अंसारी को निर्विरोध सदर चुना गया । नव नियुक्त सदर का कमेठी के लोगों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर सदर जमील मोहम्मद ने कहा की ईदगाह व् कब्रस्तान की साफ सफाई के साथ साथ ईदगाह कमेठी की आय के स्रोत पर ध्यान दिया जायेगा । वहीँ कौम के बच्चों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व सदर हाजी मोहम्मद शफी, मुस्तुफा खान, मोहम्मद हनीफ अन्नू बाबा, हाजी मंसूर खान, मोहम्मद इक़बाल मल्लू भाई, बुन्दू अंसारी, मोहम्मद रईस, अजीज मन्सूरी, अब्दुल रफीक , अब्दुलहक टेलर, शेरू खान, अशफाक खान, मोहम्मद इरफ़ान, सहित अन्य लोग मौजूद थे ।ज्ञात रहे की ईदगाह कमेठी में कुल 686 सदस्य हे जो सदर के चुनाव में मतदान कर सकते हे । दूसरी और हाजी मन्सूर खान ने कहा की ईमानदार शिक्षित व् कर्तव्यनिष्ठ जमील मोहम्मद के ईदगाह सदर बनने पर कौम के लोगों में उत्साह हे। उन्हीने उम्मीद लगाई की वो कौम के सभी लोगों को साथ लेकर समाज के विकास पर विशेष ध्यान देंगे।




Recent Comments