योगापट्टी:- नाबालिग का अपहरण ममला दर्ज
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखंड क्षेत्र के कुवरापट्टी गांव से शादी की नियत से एक लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है । इस बावत पिडित अपहृत लडकी सुन्दरम कुमारी पिता सरल महतो की पत्नी ज्ञानि देवी ने योगापटटी थाने मे आवेदन देकर अपने ही गांव के जितन महतो ,भुषन महतो, सत्या महतो,राजन महतोऔर शान्ती देवी पर शाम घर से खींच कर मोटरसाइकिल पर शादी की नियत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है । दिये आवेदन मे उसने बताया है शनिवार की रात मे उसकी बेटी को घर से पांच आरोपियो ने अपहरण कर लिया है । थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है ।




Recent Comments