सांसद बहेड़िया 18 को करेंगे जहाजपुर क्षेत्र मे विकास कार्यों का लोकार्पण
आज़ाद नेब
जहाजपुर 16 जून। सांसद सुभाष चंद्र बहेडिया 18 को जहाजपुर में निम्न ग्राम पंचायतों में लाखों रुपयों की लागत से हुए विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी मेम्बर सोरभ पंचौली ने बताया की सांसद बहेड़िया ग्राम बेई मे सामुदायिक भवन चारभुजा मंदिर,ग्राम बरोदा मे राजकीय विद्यालय में कक्षा कक्ष का उद्घाटन,नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण,सामुदायिक भवन तलोदा का लोकार्पण,सार्वजनिक विश्रांति गृह तलोदा का लोकार्पण,मंडल योजना द्वारा जीएलआर पानी की टंकी का उद्घाटन करेंगे ।
ग्राम धौड़ मे किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण,शह विलेज नॉलेज सेंटर एवं भू अभिलेख सूचना केंद्र का उद्घाटन,पानी की टंकी (मांडा योजना) का लोकार्पण,सामुदायिक भवन धौड का लोकार्पण करेंगे।
ग्राम टीकड मे किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण,गोटेश्वर महादेव मंदिर सामुदायिक भवन का लोकार्पण विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे।




Recent Comments