
सारण :अनियंत्रित ट्रक के ठोकर से चार घायल ,सड़क जाम
⏩सभी एक हीं परिवार के ।घायलों मे दो महिला व दो बच्चे भी शामिल

——
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
——
रसूलपुर -(सारण
छपरा- सीवान मुख्य मार्ग पर केदार परसा मोड़ के समीप रसूलपुर थाना से महज सौ गज की दुरी पर बुधवार की दोपहर सीवान से छपरा की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक के धक्के से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों मे दो महिला व दो बच्चे शामिल हैं।सभी घायलों का ईलाज एकमा के निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है जहाँ एक की हालत चिन्ताजनक बताया जाता है।सभी घायल एक हीं परिवार के बताये जाते है।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।घटना से आक्रोशित लोगों ने एन एच 85 पर टायर जलाकर आगजनी की और बाँस से सड़क जाम कर दिया जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई ।घटना से आक्रोशित लोग डीएम व एस पी के आने तथा उचित मुआवजे की माँग पर अड़े थे।दुर्घटना के दो घंटे बाद तक स्थानीय थाना पूलिस के मौके पर नहीं पहूँचे जाने पर आक्रोशित लोगों का गुस्सा पूलिस के खिलाफ फुट पड़ा और आक्रोशितों ने थाना पर वाहन चेकिंग के लिए लगाया गया चेक पोस्ट बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।बोर्ड को क्षतिग्रस्त करते देख थानाकर्मी थाना छोड खिसक गए।आक्रोशितों का कहना था कि घटना स्थल से थाने की दुरी महज सौ गज है फिर भी पूलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुँचे ।घटना के चार घंटे बाद भी समाचार प्रेषण तक यातायात बहाल नहीं हो पाया था।




Recent Comments