तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से एक की मौत
हसन आब्दी
Edited by azad nab
परसदेपुर / रायबरेली 15 जुलाई। तालाब मे स्नान कर रहे चार बच्चो मे से एक की मौत ।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को गोताखोर के माध्यम से बाहर निकाला। पुलिस ने बच्चे की लाश को पंचनामा कर दफनवाया
डीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर चौकी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुनगा देहात के अमहा तालाब मे नगर पंचायत परसदेपुर के वार्ड नंबर 3 पूरे काजी पश्चिमी केअजय उम्र 8 बर्ष, बिस्नू उम्र 7 बर्ष, मुन्ना उम्र 9 बर्ष, नन्हू उम्र 8 बर्ष आदि मंगता जाति केचारो बच्चेस्नान करने चले गए । मौज मस्ती करते समय अजय पुत्र कुआरे गहरे स्थान पर चला गया, जहा वह तैर न सकने के कारण थक गया।
जब वह तालाब मे डूबने लगा तो साथ मे नहा रहे अन्य बच्चे भागकर गांव गये । घर वालो को जब पता चला तो रोने चिल्लाने लगे जिससे काफी लोग आ गये और भागकर तालाब के पास गये तो बालक पूरी तरह डूब गया था ।पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को गोताखोर के माध्यम से तालाब से बाहर निकाला । तालाब गहरा होने के कारण ग्रामीणो को भी लाश खोजने मे काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है ।
इस मौके पर सलोन तहसीलदार राजेश कुमार चौरसिया ने दुखी परिवार को ढांढस बधाया , और कहा कि मुख्य मन्त्री राहत कोष से जो भी धन नियमतः मिलता होगा, अवश्य शीघ्र दिलवाया जायेगा ।पुलिस चौकी इंचार्ज श्री राम पाण्डेय व थानाध्यक्ष डीह शिवशंकर गुप्ता व तहसीलदार ने पंचनामा करवा कर लाश को दफनवा दिया ।




Recent Comments