कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, यूडी केस दर्ज
तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव में एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। मृतक उक्त गांव निवासी स्व. योगेंद्र मांझी का पुत्र रंजीत मांझी बताया जाता हैं। इस सम्बंध में मृतक की पत्नी राधिका देवी ने तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज कराई हैं। जिसमें कहा गया हैं कि गत 5 मई को मेरे पति संध्या करीब सात बजे शौच से आये और हाथ मुँह धोने के लिए कुएं पर गए एवं कुआं से पानी निकालने के क्रम में पैर फिसलने से कुआं में चलें गए। हल्ला करने पर आसपास के लोग आये। कुआं में अधिक पानी होने के कारण कांटा डालकर निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ज्यादा देर पानी में रहने के कारण उनकी मौत हो गई। वे ही एक मात्र घर के कमाऊ सदस्य थे। पुलिस मामले में यूडी केस दर्ज कर आगें की कार्रवाई में जुट गई हैं।




Recent Comments