
सारण/तरैया
प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने यह ठाना है,करोना वायरस को भगाना है।थोड़ा संयम थोड़ी जानकारी दूर रखें करोना बीमारी।को लेकर प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने तरैया प्रखंड के 13 पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोखरेड़ा पंचायत के बगही मुसहर टोली,पिपरा दलित टोली, रामायण मोड़ लौवा,पोखरेड़ा देवी स्थान,बगही देवी स्थान व पोखरेड़ा बाज़ार पर आम जनता को जागरूक किये।जिसमें शिक्षक नेता रंजीत सिंह व मुन्ना प्रसाद ने बताया कि हाथो की सफाई कम से कम 20 सेकेंड साबुन से अच्छी तरह से साफ करें।किसी ब्यक्ति को बुखार,खाँसी व सिर दर्द जैसे शिकायत हो उसे तुरंत किसी सरकारी अस्पताल में ईलाज कराये।भीड़-भाड़ वाले जगह पर जाने से बचे।जगरूकता कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा,पूर्व मुखिया बिरबहादुर राय,शिक्षक, ओमप्रकाश गुप्ता,विजय मांझी, सर्वजीत सिंह,रेयाज अहमद,परमेश्वर मांझी,शमीम अहमद,अनिल यादव, सनोज गुप्ता,शिक्षिका सरिता कुमारी, ममता कुमारी सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।




Recent Comments