तरैया(सारण)।
थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित रानी लक्ष्मी होटल के संचालक को एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया है।जिसको लेकर संचालक आशीष कुमार ने एकमा थाना क्षेत्र के केशरी गांव निवासी सुदामा गिरी के पुत्र गुड्डू गिरी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि युक्त युवक शराब के नशे में होटल पर आकर गाली-गलौज करने लगा।गाली देने से मना करने पर मुझे गोली मारने का धमकी देने लगा।तथा होटल के समान को ईधर-उधर उठाकर फेकने लगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है।