तरैया/सारण
थाना क्षेत्र के जैथर गांव में मवेशी के लिए चारा लाने गए एक युवक के गड्ढे में गिरने से पानी मे डूब कर मौत हो गई है।मृतक द्वारिका राम के 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा राम है।जो मवेशी के लिए चारा लाने चंवर में गया था।पैर फिसल जाने से अचानक पानी भरे गड्ढे में गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गयी।मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था।ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक चारा काटने के लिए चंवर में जा रहा था कि अचानक पैर फिसल गया और गड्ढे में गिर गया।जिसमें से निकल नही सका।ग्रामीणों ने युवक को गड्ढे से निकाला।तब तक युवक की मौत हो गई थी।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पानी मे डूबने से मृत युवक के चाचा की मृत्यु हो गई थी।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




Recent Comments