हैवी इक्यूपमेंट के प्रशिक्षण केन्द्र का अमनौर में हुआ लोकार्पण

अमनौर (सारण) : अमनौर स्थित विश्व प्रभा कम्यूनिटी हॉल में हैवी इक्यूपमेंट के प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी औऱ बिहार राज्य के ऊर्जा विभाग के सचिव अमृत प्रत्यय ने दीप प्रज्वलित औऱ फीता काटकर किया.रविवार को आयोजित लोकार्पण के मौके पर कम्यूनिटी हॉल के परिसर में हरियाली युक्त वातावरण बनाने के लिये वृक्षारोपण भी किया गया.सांसद राजीव प्रताप रुडी ने उद्घाटन के मौके पर कहां की युवाओं को इस प्रशिक्षण केंद्र पर जेसीबी, स्काईलिफ्ट, बैकहो, क्रेन ऑपरेटर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा.


प्रशिक्षणार्थियों के पासपोर्ट बनवाने में सहायता के साथ विदेशों में रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का भी कार्य किया जायेगा.कार्यक्रम में अपने संबोधन में सांसद श्री रूढ़ी ने कहा कि बिहार में यह पहला जिला है जहाँ सबसे बढ़िया सड़क, सबसे अधिक बिजली औऱ एम्बुलेंस की सुबिधा लोगो को मिलती है।बिहार में दो साल के अंदर जो सड़क का निर्माण होगा उसमें सर्वाधिक सड़क का निर्माण सारण जिला में देखने को मिलेगा.उन्होंने कहा कि जो कार्य सारण जिला में हो रहा है भारत के किसी सांसदीय क्षेत्र में नही होता होगा.यह पहला ट्रेनिग सेंटर है जहाँ ट्रेनिग करने के बाद युवाओं को डेढ़ लाख से दो लाख रुपया कमा सकेंगे।यहा बेरोजगारों को रोजगार मुख्य प्रशिक्षण दिया जायेगा.उन्होंने कहा कि औधोगिक क्षेत्र कल कारखाने वाले इलाको के अलावा हैवी इफ्यूपमेंट में हुनरमंद युवाओं की भी अत्यधिक मांग विदेशो में भी है.इस लिए यहां से प्रशिक्षित युवाओं को पासपोर्ट बनाने में भी सहूलियत प्रदान की जायेगी.उन्होंने कहा कि एक लाख चौरासी हजार लोगो को निः शुल्क गैस का चूल्हा बितरण किया गया है.छपरा में युगों पार्क,सोनपुर में काली घाट का सौन्दर्य किया गया है,सारण जिला में विकाश कार्य के लिय 230 करोड़ रुपया की स्वीकृति कराया गया है.100 करोड़ रुपया में जिला के सभी घाटों का निर्माण कराये जाने की बात कही।यहा 200 करोड़ रुपया बिजली के क्षेत्र में खर्चा किया गया है.तब जाकर लोगो को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध होती है.उन्होंने कहा कि दिघवारा व् दाना पुर पुल का निर्माण होने से लोग 45 मिनट में पटना जा सकेंगे,इसके लिए मुख्य मंत्री से बात हुई है.मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सांसद को प्रसंसा करते हुए कहा कि विश्व प्रभा केंद्र में स्थापित यह प्रशिक्षण केंद्र बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है.सारण जिला में जितने बिकाश नजर आ रहे है. निशिचित रूप से सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के कठिन परिश्रम का देंन है.इन्होंने हमेशा क्षेत्र के बिकाश के लिए तत्पर रहते है.उक्त मौके पर मुख्य रूप से एस एस मौर्य,आर सी एम् रेडी,मढौरा एस डी ओ बिनोद कुमार तिवारी, जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह,मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,संजीव सिंह,कामेश्वर ओझा,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.