जलालपुर में एम्स के टेलीमेडिसिन सेंटर का हुआ उद्घाटन
जलालपुर, सारण
मनुष्य एवं संगठन की पहचान नाम से नही बल्कि उसके काम से होती है उसी तरह सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पुरे सारण में अपनी पहचान बनाने वाली जलालपुर प्रखण्ड स्थित माँ यूथ ऑर्गेनाइजेशन, जी० एस० बंगरा में रविवार को एम्स का टेलीमेडिसिन सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख अखिलेश पासवान, माधोपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार मिश्र, संग़ठन के वरिष्ठ संरक्षक कृष्णा सिह एवं राठौर नितान्त कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर संग़ठन की महासचिव राठौर जया सोनल ने कहा कि ग्रामीण सुदूर इलाको में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं में ग्रामीण लोग आर्थिक तंगी के कारण कही दूर जाकर अपना उचित इलाज नही करवा पाते है इसलिए संग़ठन के बैठक में निर्णय लिया गया की एम्स का टेलीमेडिसिन सेंटर मुख्यालय में खोला जाए। संग़ठन के अध्यक्ष शशि शेखर द्वारा बताया गया की यह टेलीमेडिसिन सेंटर छपरा में एम्स का पहला टेलीमेडिसिन सेंटर है एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को समाजहित में किया जा रहा कार्य बहुत जल्द ही और विस्तृत क्षेत्र में किया जायेगा।

मंच का संचालन प्रीतम पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस मौक़ा पर महिला मित्र समूह जलालपुर की अध्यक्ष रिंकी मिश्रा, संगठन के वरिष्ट संरक्षक टिंकू सिंह, सदस्य प्रीतम पाण्डेय, अमृतेश सिंह, अमरेन्द्र कुमार, सुधांसु सिंह, रौशन सिंह, सोनू सिंह, अमित, मुनेश्वर, चंदन, भीम, अमन, मितेन्द्र, विनोद, यदुवंशी नितेश, श्री कान्त सिंह, अजित राय रविशेखर एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।