हेडमास्टर के बाइक की डिक्की तोड़ उच्चको ने 70 हजार रुपये उड़ाये
तरैया(सारण):21.08.2018।
बाजार स्थित तरैया-अमनौर मुख्य सड़क के किनारे लगी बाइक की डिक्की तोड़कर उच्चको ने बैग में रखे 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गये है।इस सम्बंध में पीड़ित पोखरेरा निवासी सह गलिमापुर मिडिल स्कूल के हेडमास्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि छपरा मकान निर्माण के लिये तरैया एसबीआई बैंक से रुपये की निकासी कर एक हैंड बैग में रखकर बाइक की डिक्की में रखा था।गाड़ी अमनौर रोड में एक मकान के पास लगाकर बगल के दुकान से मोबाइल रिचार्च कूपन खरीदने गया।तबतक बाइक का डिक्की तोड़कर दो युवक बैग लेकर फरार हो गया।घटना के बाद व्यवसायियों और ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया हैं।