सम्पूर्ण टीकाकरण कराने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी दो हजार रुपये
तरैया(सारण)21.08.2018।
जिस बच्चें का सम्पूर्ण टीकाकरण हो गया है उसके परिजनों को सरकार दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने वाली है।इसके तहत रेफरल अस्पताल के एएनएम और आशा फैसिलेटर सूची तैयार कर रही है।मंगलवार को रेफरल अस्पताल परिसर में एएनएम और आशा फैसिलेटर की एक बैठक हुई।जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत 70 लाभार्थियों की सूची एनएम और आशा फैसिलेटर ने प्रस्तुत किया।जिन्होंने सम्पूर्ण टीकाकरण करा लिया है।ऐसे बच्चें के परिजनों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जायेंगे।न्यू सर्वे ड्यू लिस्ट रजिस्टर का वितरण किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने विफस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया।प्रभारी ने बताया कि वर्ग 06 से 12 तक के सभी किशोर किशोरियों को सप्ताल में एक आयरन की नीली गोली का सेवन करना है।यह गोली छात्र-छात्राओं को विद्यालय में दिया जाएगा।जिसे पहले शिक्षक-शिक्षिका स्वयं खाकर किशोर-किशोरियों को खिलायेंगे।तथा 10 से 19 वर्ष के वैसे किशोर-किशोरी जो विद्यालय नही जाते है।उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर आयरन की गोली दी जायेगी। साप्ताहिक आयरन एवं फॉलिक एसिड कार्य्रकम के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह गोली वितरित किया जाएगा।उक्त मौके पर स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,डब्लू एचओ मोनीटर मंटू सिंह,बीसीएम मुकेश कुमार एवं उपस्थित थे।