हुसैनगंज में अजहर की याद में जलसे का आयोजन।
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के हुसैनगंज स्थित मदरसा दारुल उलूम एहसानिया में हम्जा मस्जिद के हजरत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती शाह जनाब अख्तर रजा खान अजहर मियां अलै. की याद में जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की सदारत हजरत मौलाना सज्जाद हुसैन रिजवी ने की। मौलाना महफूज आलम अजहरी, मौलाना फिरोज आलम, मौलाना शमशाद आलम, हजरत अल्लामा व मौलाना अफजल साहब मजहरी ने तकरीरों को बयान किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।