पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के चकिया गांव में गुरुवार की सुबह वज्रपात से दलान में बंधी एक गाय की मौत हो गयी ।घटना  के संबंध  में बताया जाता है कि चकिया गांव निवासी विक्रमा भगत की गाय दालान में बंधी थी ।इसी दौरान तेज बारिश के बीच जोरदार आवाज के साथ हुए वज्रपात मे गाय की मृत्यु हो गई।बारिश थमने के बाद घर के सदस्य  बाहर निकले तो देखा कि दालान में बंधी गाय की मौत हो गयी है ।यह तो संयोग अच्छा था कि घटना के दौरान घर का कोई सदस्य दालान में नही था।इस घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने पीएचसी पानापुर को दी जिससे बाद धेनुकी बाजार पर तैनात  पशु चिकित्सक कुमुद रंजन गिरि मौके पर पहुँचे एवं गाय की मौत की पुष्टि की।