
हाजीपुर-पटना पिपा पुल से आना जाना हो तो जान ले नियम, एनडीए के संकल्प रैली को लेकर शनिवार शाम से रविवार तक वाहनों का होगी वनवे परिचालन
हाजीपुर : एनडीए की संकल्प रैली को लेकर गायघाट स्थित पीपा पुल पर शनिवार की शाम से वाहनों का परिचालन वनवे रहेगा। ट्रैफिक पुलिस से मिल रही जानकरी के अनुसार कि शनिवार की शाम से पीपा पुल पर हाजीपुर से पटना की ओर आने वाले छोटे वाहनों के ही परिचालन की अनुमति रहेगी। इस पीपा पुल पर भी मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। ट्रैफिक की यह व्यवस्था तीन मार्च तक प्रभावी रहेगी। तीन मार्च की दोपहर दो बजे से पटना से हाजीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों का परिचालन होगा। सोमवार से पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन पूर्ववत रहेगा।




Recent Comments