
सीवान मंडल कारा में दो घंटे तक चली छापेमारी, कई आपत्तिजनक समान बरामद
सीवान (02 मार्च):”सीवान जेल में आए दिन मिल रही छापेमारी में आपत्तिजनक सामानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए अब सीवान जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. शनिवार को गृह विभाग के आदेश पर सीवान जिलाधिकारी सुश्री रंजीता के नेतृत्व सीवान जेल में सुबह 11 बजे से करीब दो घंटे तक लगातार छापेमारी की गई . इस छापेमारी में सीवान जेल के विभिन्न कैदी वार्डों से कई ऐसे सामान बरामद किए गए, जो जेल मैनुअल के खिलाफ थे.सीवान की जिलाधिकारी सुश्री रंजिता ने इसकी जानकारी दी और कहा कि छापेमारी के दौरान दो स्मार्ट फोन, एक सिम, एक चार्जर चिलम, एक रेजर सेट 8 समेत आपत्तिजनक समान बरामद किया गया. कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद सीवान जेल में विभिन्न प्रकार के आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद से सीवान जिला प्रशासन के होश उड़ गए हैं. इसके अतिरिक्त और भी कई आपत्तिजनक सामान सीवान जेल से बरामद किए गए हैं. इसकी पुष्टि खुद जिलाधिकारी ने की.छापामारी के बाद जिलाधिकारी सुश्री रंजीता ने सीवान जेल में बरामद सामग्रियों के बारे में मीडिया को संक्षिप्त में बताया. उन्होंने बताया कि छापेमारी में स्मार्ट फोन दो,सिम एक,रेजर एक सेट,खैनी, सिगरेट, मोबाइल चार्जर एक मिले कई आपत्तिजनक सामान व नशे के सामान भी बरामद हुआ है. इस संबंध में जेल अधीक्षक द्वारा अज्ञात बंदियों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि कैदियों के जेल के अंदर जानेवाला सामान 3 गेटों से जांच होने के बाद ही पहुंचता है. ऐसे में जेल से मोबाइल, सिम, चार्जर, सहित आपत्तिजनक सामान बरामद होना जेल प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं।
जेल की छापेमारी खत्म कर करीब 1 बजे डीएम सुश्री रंजीता, एसपी नवीनचंद्र झा, एएसपी काँतेश कुमार मिश्रा, एसडीओ सीवान संजीव कुमार जेल से निकले. छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, मुफस्सिल इंस्पेक्टर, महादेवा ओपी प्रभारी, सराय ओपी प्रभारी महिला थानाध्यक्ष, एसआईटी की टीम के साथ कई थानों के पदाधिकारी और भारी संख्या में पुरुष जवान उपस्थित रहे.
छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डों को पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर खंगाला गया. जेल में छापेमारी के लिए भारी संख्या में नए ट्रेनी पुरुष बल को भी लगाया गया. इस छापेमारी से कैदियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
गौरतलब हो कि जेल में दर्जनों बंदियों द्वारा मोबाइल का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है और उनके द्वारा आपत्तिजन सामान उपयोग किए जा रहे हैं. इसको लेकर जेल मैनुअल के तहत जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने जनवरी माह में छापेमारी किए थे. छापेमारी में मोबाइल समेत अन्य आपत्तिजनक सामान मिले थे।
बता दे कि सीवान मंडल कारा में पांच दिन पूर्व कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट वर्चस्व को लेकर हुई थी. जमकर मारपीट में 2-3 की संख्या में कैदी घायल हुए थे. हत्या के मामले में बंद है कुख्यात धनंजय इट से पिट-पिट कर दूसरे कैदी सूरज शर्मा को किया था घायल इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक राकेश शर्मा ने की किया था. इसको लेकर भी आज की छापेमारी को देखा जा रहा है.
••••••••••
✍परमार मीडिया : सीवान




Recent Comments