
हरियाणा से मृतक का शव आते ही मचा कोहराम
महुआ(वैशाली): महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा उतरी पंचायत के रामराय सिंघाड़ा के एक युवक की मौत गत दिन हरियाणा के सोनीपत में सड़क दुर्घटना में हो गई।बुधवार को शव गांव में पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मालूम हो कि सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के रामपुर सिंघाड़ा निवासी उपेंद्र ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र ठाकुर हरियाणा के सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करता था वही काम के दौरान ही सड़क दुघर्टना में गत दिन उनकी मौत हो गई।वीरेंद्र की शादी पिछले वर्ष जून में हुई थी।वीरेंद्र की मौत की खबर सोमवार को जैसे ही घर मे मिली कि उसकी नवविवाहिता पत्नी,मां,पिता के अलावा घर के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया।वही बुधवार को जब मृतक का शव जैसे ही गांव आया की अंतिम दर्शन को ले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।शव देख मृतक की पत्नी चीत्कार मार कर रोने लगी।रोने के क्रम में ही बार बार बेहोस होकर नीचे गिर पड़ती थी।वही जवान पुत्र का शव देख उसके पिता रो रो कर अपनी दर्द बता रहे थे।अंतिम दर्शन को चिकित्सक सह जदयू के माहासचिव आशमा परवीन,पंचायत के मुखिया पति लाला सिंह,सतीश कुमार, सुधीर कुमार, मोनू कुमार आदि ने शोक प्रकट के शोक संपत् परिवार को ढांढ़स बंधाया।




Recent Comments