
सारण/दिघवारा।उच्च न्यायालय द्वारा एनएचएआई को छपरा हाजीपुर फोरलेन सड़क को 45 दिनों में बनाने के आदेश के आलोक में शुक्रवार को भी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व सोनपुर एसडीएम सुनील कुमार के नेतृत्व में दरियापुर थाना क्षेत्र के सुमेरपट्टी में निर्माणाधीन फोरलेन के अधिग्रहित जमीन पर बने बचे हुए दर्जनों संरचनाओं को शुक्रवार को भी तोड़ा गया।भारी सुरक्षा बलों के बीच संरचनाओं को तोड़ने के लिए दो जेसीबी मशीनों को लगाया गया था।निर्माणाधीन फोरलेन के एलाइनमेंट में पड़ने वाले दर्जनों विशालकाय वृक्षो को भी जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया गया।इस दौरान बहुत से गृहस्वामियों का कहना था कि हमलोग उच्च न्यालय के आदेश का सम्मान करते हुए अतिक्रमण हटाने में सहयोग कर रहे है मगर अभी तक न तो घर का मुआवजा मिला और ना ही जमीन का मुआवजा मिला,वैसे परिवारों के चेहरे पर आशियाना टूटने का दर्द साफ साफ झलक रहा था।वही कुछ लोगो का कहना था कि सरकार द्वारा जमीन का मुआवजा दिया गया है लेकिन मकान का मुआवजा अभी तक नही मिला।बता दें कि छपरा हाजीपुर फोरलेन सड़क का निर्माण कई वर्षों से विभिन्न कारणों से अधूरा पड़ा हुआ है।उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सड़क निर्माण में तेजी आई है उसी क्रम में विगत मंगलवार को पट्टीपुल से पश्चिम में निर्माणाधीन फोर लेन के अधिग्रहित जमीन में आने वाले विभिन्न संरचनाओं को तोड़ा गया था बाकी बचे हुए संरचनाओं को शुक्रवार को तोड़ा गया।वही पट्टीपुल से पूरब पिरगंज तक भी इस परियोजना में आने आने वाले विभन्न संरचनाओं को तोड़ा जाना है।देर शाम जिलाधिकारी नीलेश रामचंद्र देवेरे सुमेरपट्टी पहुँच अतिक्रमण मुक्त कार्य का जायजा लिया इस दौरान उनके साथ जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार भी मौजूद रहे,उन्होंने इस दौरान पिरगंज पहुंच अधिकारियों से शनिवार के दिन पिरगंज में अधग्रहीत जमीन पर बने विभिन्न संरचनाओं को तोड़े जाने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली।मौके पर सोनपुर एएसपी अंजनी कुमार,दिघवारा अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा,दरियापुर अंचलाधिकारी,सोनपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद,दिघवारा थानाध्यक्ष शोएब आलम समेत सैकड़ो पुलिस बल मौजूद थे।




Recent Comments