सोनपुर में कदाचार करते पकड़ा गया एक इंटर का परीक्षार्थी
सोनपुर : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू हो गई है । यह परीक्षा दो पालियों में हो रही है । इंटर परीक्षा के लिए सोनपुर में 6 सेंटर बनाये गए हैं , परीक्षा में करीब 5200 छात्र- छात्राएं शामिल हुये है । परीक्षा भवनों में जूते पहनकर जाना वर्जित, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाना प्रवेश वर्जित, कलम और एडमिट कार्ड साथ लेकर जा सकेंगे, परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद पर उपस्थित रहेंगे । समयानुसार नही पहुँचने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा भवनों में प्रवेश नही करने दी जायेगी । परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू किया गया है । आज प्रथम पाली में नकल करने के आरोप में 1 छात्र को निष्कासित कर दिया गया है । परीक्षा केंद्र पर प्रशासन पूरे मुस्तेदी के साथ कार्य कर रही है । परीक्षा कदाचारमुक्त कराने के लिए अधिकारियों ने हर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर नकल करने वाले परीक्षार्थियों को जाँच पड़ताल कर रहे हैं ।