
थाना परिसर में हुई सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
लालगंज (वैशाली):थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में शांति पूर्ण तरीके से पूजा एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर विचार विमर्स किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पूजा समिति के अध्यक्षो,संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन के दरम्यान कोई भी डीजे, अश्लील गाना नहीं बजाया जाना चाहिए। बिना किसी हो हंगामे के मूर्ति का विसर्जन करना है। विसर्जन निर्धारित मार्ग से ही करना है। उन्होंने पूजा समितियों के बीच एक फॉर्मेट का वितरण करवाया। जिसमे पूजा समितियों को पूजा के स्थल का नाम, पूजा शुरू होने की तिथि, विसर्जन की तारीख लिखकर देना है। साथ ही अगर किसी पूजा समिति के पास पूर्व का लाइसेंस है तो उसे भी इसके साथ संलग्न करके देंगे
वहीँ उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की बात कही। साथ ही सभी जन प्रतिनिधियों से सहयोग करने को अपील की।
बैठक में लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार, उपाद्यक्ष अजय ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष अच्छेलाल चौधरी, समाज सेवी डॉ. आले,नवल सिंह, वार्ड पार्षद राम कुमार, मो नसरुल्लाह, मो शमशाद, प्रमोद पंजियार, नन्हे खान, मुखिया दिलीप पासवान, चंदेश्वर चौधरी, नवल सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ नागेंद्र पंजियार, सुजीत कुमार , मुरारी कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी पारस नाथ चौधरी ने की।




Recent Comments