
डोरीगंज ( छपरा )
सदर प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित सिगही गाँव से होकर गंगा नदी घाट रोड की ओर जाने वाली मार्ग को सील करते हुए गुरूवार की सुबह ग्रामीण सड़क पर उतर आए व जिला प्रशासन से पड़ोसी राज्य यूपी समेत विभिन्न जिलो से बालू लोडिग के लिए आने वाली ट्रको के परिचालन पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया ।
ग्रामीणो का कहना था कि एक तरफ सरकार कोरोना से बचने के लिए लोगो से लॉकडाऊन का पालन करने की बात कह रही है तो दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य यूपी समेत विभिन्न जिलो से बालू लोडिग के लिए आने वाली ट्रको के कारण ईलाके मे कोरोना संक्रमण का खतरा लोगो मे पैदा हो गया है ।
जिससे परेशान ग्रामीणो ने बाँस बल्ले लगाकर सिगही गाँव के समीप गंगा घाट की तरफ जाने वाली मार्ग को सील कर दिया ।
वही ग्रामीणो ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध मे स्थानीय विधायक मुनेश्वर चौधरी व पंचायत की स्थानीय मुखिया रंजू देवी के द्वारा जिला प्रशासन को भी एक पत्र भेज इसपर तत्काल रोक लगाए जाने की माँग की है ।




Recent Comments