
राष्ट्रपति देवघर से राष्ट्रीय कौशल प्रदर्शनी, वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थानों और प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों का उद्घाटन 2 अप्रैल को करेंगे
———–
(✍मनोकामना सिंह)
⏭दैनिक खोज खबर, सेंट्रल डेस्क
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक राष्ट्रीय कौशल प्रदर्शनी तथा धनबाद और गोड्डा में दो नए विशाल वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थानों एवं 31 प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। वे देवघर और रांची में दो नए वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थानों की आधारशिला भी रखेंगे। राष्ट्रपति इन पहलों का उद्घाटन देवघर में 2 अप्रैल को करेंगे।
कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि राष्ट्रपति महोदय ने अपने एक भाषण में यह उल्लेख किया था कि हमें शिक्षा और कौशल विकास में भरपूर तेजी लानी होगी। श्री रूडी ने कहा कि उनका मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है।
झारखंड में वाहन और वाहन पुर्जों का उद्योग तेजी से पनप रहा है। इसके मद्देनजर वाहन चालक प्रशिक्षण कौशल विकास का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। झारखंड के वाहन उद्योग में लगभग 70 हजार लोगों को रोजगार मिला है और भारत के सकल घरेलू उत्पाद में उसका योगदान मोटे तौर पर 7 प्रतिशत है।
31 बहु-कुशलता प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों की स्थापना एक ऐतिहासिक कदम है जिससे झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के युवाओं की आवश्यकताएं पूरी होंगी।




Recent Comments