परवेज अख्तर (सिवान)
मैरवा: स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित बिहार राज्य की स्कूली टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. चयनित खिलाड़ियों में काजल कुमारी, निकी कुमारी एवं श्रुति कुमारी शामिल है. कोच संजय पाठक ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला युवा संस्कृति विभाग द्वारा पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया. इन खिलाड़ियों का चयन एवं प्रशिक्षण शिविर दो से 13 जनवरी तक आयोजित था. उन्होंने यह भी बताया कि श्रुति कुमारी एवं काजल कुमारी पूर्व में भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है. बिहार को कांस्य पदक भी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित है. इन खिलाड़ियों के बिहार टीम में चयन पर वरीय चिकित्सक डॉ शरद चौधरी, आईएमए अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा, वरीय चिकित्सक डॉ रामाजी चौधरी, एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आरएन ओझा, डॉ कौशल किशोर, डॉ वसीम उल हक, सुरेंद्र शाह, काशीनाथ मिश्रा, इष्ट देव तिवारी, फुलेना यादव, सुनील कुमार दुबे समेत सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दी है.




Recent Comments