हथियार बंद अपराधियों ने एक एचएम के घर व सीएसपी पर धावा बोल स्वर्ण आभूषण नगदी सहित तीन लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति लूटे

अमनौर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में हथियार बंद अपराधियों ने एक एचएम के घर का ताला ताला तोड़ स्वर्ण आभूषण, नगदी सहित तीन लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति लूट फरार हो गए. विरोध करने पर घर के कई सदस्यों को चोट पहुंचाया . वहीं भागने के क्रम में अपराधियों द्वारा फाइरिंग करने के दौरान दो लोगो का घायल होने की बात बतायी गयी है. बुधवार की बीती रात की घटना बतायी गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद अहले सुबह थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, मढौरा डीएसपी बीरेंद्र कुमार साह सहित पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच पीड़ित परिवारों से इस मामले में पुछताछ किया. जिसके बाद मामले की तहकीकात में जुट गए. अपराधियों तक पहुचने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम की मदद ली जा रही है. इस मामले में गृहस्वामी महेश सिंह ने अमनौर थाने में एक लिखित शिकायत दिया है. जिसमें बताया गया है कि बुधवार की बीती रात 10-12 की संख्या में उक्त अपराधियों ने घर का मुख्य ताला तोड़ कर घर के अंदर घुस गए. जहां घर के चार कमरें में रखे अलग-अलग बक्से से 80 हजार रुपये नगद व स्वर्ण आभूषण तथा घर के छत पर चल रहे एसबीआई के सीएसपी के आलमीरा में रखे एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिए. वहीं एचएम उषा कुमारी के गले से मंगलसूत्र व उनकी पुत्री अल्पना कुमारी व रजनी कुमारी के गले से चैन व लाॅकेट छीन लिया. जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी किया. तथा उसके दो मोबाइल फोन भी ले लिया.

हल्ला कर रहे एचएम उषा कुमारी को अपराधियों ने मुंह दाब दिया वहीं उसकी पुत्री व सीएसपी संचालक अल्पना के साथ मारपीट किया. घटना का अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों ने हवाई फायरिंग किया जिससे पडोसी अजेन्द्र सिंह व हरेन्द्र कुमार सिंह जख्मी हो गए.

इधर

अमनौर पुलिस ने संदेह को लेकर दो युवक को थाने लाकर पुछताछ कर रही है.
सारण एसपी हरकिशोर राय इस घटना का जायजा लेने घटना स्थल पहुंचे. एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि बहुत जल्द इस मामले का उद्भेदन कर लिया जायगा. इसमें शामिल सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.