तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किये गए स्वर्गीय आचार्य केशवानंद गिरी

माँझी(सारण)। माँझी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी व पूर्व सांसद प्रतिनिधि आचार्य केशवानंद गिरी की तृतीय पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर आयोजित समारोह का विधिवत उद्घाटन प्रो रमाशंकर गिरी ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने समाज सेवा में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनकी समर्पण की भावना से सभ्य व सुसंस्कृत समाज का निर्माण किया जा सकता है। समारोह की शुरुआत गायिका कल्पना गोस्वामी व गायक हेमन्त हरजाई तथा शिक्षक स्वामीनाथ सिंह के भजन व निर्गुण आदि से प्रारम्भ हुआ। समारोह को कृष्णा सिंह पहलवान अशोक गिरी रामनाथ गिरी पप्पू गिरी भगवती गिरी ई धीरज भारती तथा सुजीत गिरी आदि ने सम्बोधित किया। संचालन दीपक भारती ने किया। इस अवसर पर स्व गिरी की विधवा पत्नी सहित गायक कलाकारों आदि को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।