
मढ़ौरा(25 जनवरी)। अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर आईटीआई खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी एवं परेड की प्रस्तुति की तैयारियों को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें कई विद्यालयों के स्कूली बच्चों समेत परेड में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसको लेकर वुधवार को स्कूलों के शारीरिक प्रशिक्षकों द्वारा झांकी व परेड में प्रस्तुति के लिए तौर तरीके को बताया गया। जबकि परेड हेतु पूर्वाभ्यास के लिए 21 जनवरी से 23 जनवरी तक खेल प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया था।मालूम हो कि 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय का मुख्य समारोह स्थल आईआईटी का खेल मैदान निर्धारित किया गया है, जहां पर पूर्वाह्न 9:10 बजे से 9:40 बजे तक मुख्य सामारोह आयोजित किया जायेगा। जहां पर एसडीओ योगेन्द्र कुमार एवं डीएसपी इंद्रजीत बैठा संयुक्त रूप से परेड का ग्राउंड में निरीक्षण करेगें, तदुप्रांत राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया जायेगा। प्रमुख स्थलों की सतत निगरानी हेतु पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। वे आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावे अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजन स्थल पर भी विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य राजकीय समारोह स्थल आईआईटी खेल मैदान में पूर्वाह्न 09 :10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होकर पूर्वाह्न 09:40 बजे राजकीय मुख्य समारोह कार्यक्रम का समापन होगा। इसके लिए आईआईटी खेल मैदान में 08:00 बजे पूर्वाह्न में ही तैयारियों एवं शामिल होने वाले संबंधित संस्थान के प्रधान पहुंच उपस्थित रहेगें। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर पूर्वाह्न 8:30 बजे, डीएसपी आवास पूर्वाह्न 08:50 बजे, शहीद स्मारक पर पूर्वाह्न 09:00 बजे, अनुमंडल कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 09:45 बजे, डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक परिसर में पूर्वाह्न 10: 00 बजे, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक परिसर में पूर्वाह्न10:10 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा।




Recent Comments