हत्या काण्ड में एसपी से करवाई करने की मांग
◆माँ-पिता,भाई-बहन समेत 6 है अभियक्त
गड़खासारण) । गड़खा थाना क्षेत्र के कुचाह गांव निवासी गौरी शंकर राय के 30 वर्षीय पुत्र इण्डल कुमार राय हत्याकांड में पुलिस द्वारा लापरवाही करने एवं दो आरोपियों के नाम काटने की शिकायत परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक से की है। इस संबंध में मृतक के भाई मनोज कुमार राय ने सारण एसपी को लिखित आवेदन दिया है।जिसमें कहा कि 29 अप्रैल को बाजितपुर से चचेरे भाई इंदल की शव बरामद हुई। जिसमें पुलिस ने मैकी के प्रदीप कुमार को फोन ट्रैक के आधार पर गिरफ्तार किया। उसने 5 लोगों के साथ मिलकर हत्या करने का बात स्वीकार की। इस मामले में मृतक के पिता गौरी शंकर राय सौतेली मां राजकुमारी देवी सौतेली बहन लीला देवी सौतेला भाई वरुण कुमार एवं मोहम्मद आजाद प्रदीप कुमार नामजद अभियुक्त बनाए भी गए। 244/19 कांड संख्या दर्ज की गई। परंतु पुलिस इस मामले में सौतेली माँ राजकुमारी देवी और बहन लीला देवी का नाम केस उसे काट दी है। पत्र छाया प्रति डीजीपी को भी भेजी गई है




Recent Comments