देश भक्ति की सच्ची पाठशाला भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण

छपरा ( 1-12-19 ) : मध्य विद्यालय बिचला तेलपा में 26-11-19 से संचालित प्रथम सोपान परीक्षण शिविर स्काउट और गाइड का समापन हुआ ।इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपनिदेशक सामाजिक सुरक्षा राकेश कुमार और वशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह उपस्थित हुए। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा पदाधिकारी सारण ने स्काउट गाइड शिक्षा को शिक्षा का एक अभिन्न अंग बताया। उन्होंने अपने संबोधन में देशभक्ति की सच्ची पाठशाला भारत स्काउट और गाइड को बताया तथा सभी मध्य और उच्च विद्यालय के बच्चों के लिए अनिवार्य बताया जबकि उपनिदेशक सामाजिक सुरक्षा ने सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवको द्वारा की गई सराहनीय सेवा को उलेखित किया तथा सभी पदाधिकारियों और स्वयं सेवकों को उत्कृष्ट कार्य हेतु धन्यवाद दिया। तथा सभी नागरिकों को अपने बच्चों स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा अनिवार्य रुप से देश के लिए अनुशासित नागरिक बनने हेतु प्राप्त करने में सहयोग करने की अपील की ।वही प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने मध्य विद्यालय में स्काउटिंग गाइडिंग के संचालन में आने वाली समस्याओं से मंच को अवगत कराया। वही इस के निदान पर विचार विमर्श की आवश्यकता बताया । कार्यक्रम को संबोधन में जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन बच्चों को प्रथम शिविर से प्राप्त प्रशिक्षण को अपने जीवन मे उतारने की बात कही तथा अपने लक्ष्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना तथा जीवन में अच्छे नागरिक बनने की बात कही ।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य जिला आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अनुशासित,चरित्रवान नागरिकता हेतु स्काउट गाइड शिक्षा प्रत्येक बच्चों के लिए अनिवार्य बताया तथा शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले विद्यालय प्रधान बृजेश सिंह को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षु द्वारा विभिन्न प्रकार के देश भक्ति और सर्व शिक्षा संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर रेड क्रॉस से जितेंद्र जी, भोजपुरिया माटी के संस्थापक श्री उज्जवल निर्मल,लायन्स क्लब से आदित्य अग्रवाल, नीरज ,चंद्रशेखर आजाद मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ईश्वरीय उच्च विद्यालय बसंत के स्काउट मास्टर अम्बुज कुमार झा ,भारत स्काउट और गाइड के सहायक सचिव उमाशंकर गिरी,प्रखंड प्रभारी मनीष कुमार , विद्यालय प्रधान श्री ब्रजेश कुमार सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर शिविर प्रधान सुरेश,शिविर सहायक अमन राज ,मनोरमा कुमारी ,रितिका कुमार शिविर के संचालन में सहायता कर रहे राष्ट्रपति स्काउट अंकित कुमार श्रीवास्तव,राजयपुरस्कार स्काउट अमन सिंह, विकास कुमार, सुमित सिंह,दीपू कुमार, चंदन कुमार ,अभिषेक कुमार,अजीत कुमार तथा गाइड सोनम,नेहा उपस्थित रहे।




Recent Comments