परसा(सारण) -पैक्स चुनाव के तीसरे चरण चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के दूसरे दिन पांच निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष समेत 16 लोगो ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया।

जिसमें बहरमारड़ पंचायत से दोनो गोतिनी अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह की पत्नी निवर्तमान अध्यक्ष मदोर देवी व अजय सिंह की पत्नी रंजू देवी ने नामांकन किया।

सगुनी पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष स मुखिया ब्रजेश सिंह की पत्नी अंशु सिंह पचलख से लगातार दूसरी बार रहे निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भेल्दी से निवर्तमान अध्यक्ष शलिन्द्रा सिंह व पत्नी अनिता देवी शोभेपुर से पूर्व उप प्रमुख उमेश राय व पत्नी पशुपति देवी बनौता से दिलीप सिंह अमित कुमार मारड़ से लाल प्रकाश परसौना से बिजेन्द्र प्रसाद संजीत राय एवं चांदपुरा से नागेश्वर सिंह की पत्नी कलावती देवी भुनेश्वर राय की पत्नी सुशीला देवी व डब्लू कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

इस सम्बन्ध में निर्वाचन पदाधिकारी रजत किशोर सिंह ने बताया कि ऑब्जर्वर सूरज कुमार एस आई वीणा देवी के उपस्तिथि में शांति पूर्ण रूप से संपन हो गया।