सिवान : खाद कि किल्लत से जूझ रहे किसानों को मिली राहत,बिस्कोमान से बांटे गये खाद 
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 

मैरवा ( सिवान ) :- – – नगर क्षेत्र स्थित बिस्कोमान से सरकारी दर पर खाद वितरण बुधवार को शुरू होते ही, किसानो की  भारी भीड़ उमङ गई जिससे वितरण करने वालो को कङी मसक्कतो का सामना करना पङा , खाद के लिए कतारो में खङे  दर्जनो किसानो ने बताया कि निजी साधनो से पटवन करने के बाद भी ससमय खाद नहीँ मिलने के कारण फसले पीली पङ गई है, बीगत सप्ताह तक निजी खाद के  दुकानो में भी खाद नही बेचा जाता था जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गई, खाद मिलने की सूचना मिलते ही कृषक प्राप्त करने के लिए नगर में उमङ पङे नाम नहीं लिखने की शर्त पर एक कृषक ने बताया कि एक आधार पर दो तीन सौ रुपए प्रति बोरी की दर से मिल रहा है , कतार इतनी लम्बी है की सुबह से शाम तक रहना पड रहा है, कृषि पदाधिकारी के जिला कार्यक्रम में चले जाने के कारण मामले के बारे में कोई विशेष जानकारी नही मिल सकी।