डोरीगंज(सारण)।अवतार नगर पुलिस ने कुंदन हत्या मामले में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़ा गोपाल निवासी उदय सिंह के 25 वर्षीय पुत्र कुन्दन कुमार सिंह के हत्या मामले में नामजद छोट झौंवा निवासी राजू राय को छपरा कचहरी स्टेशन स्थित रेलवे कालोनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह कुंदन की हत्या के बाद से फरार चल रहा था।