सारण :डोरीगंज मे हथियार का भय दिखा ट्रक चालक से 25 हजार की लूट
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज -:
“””””””””””
डोरीगंज थानाक्षेत्र के गरखा चिरान्द रोड का सुनसान चँवर इन दिनो लूट व छिनतई की घटनाओ को अंजाम देने वाले अपराधी गिरोहो के लिए सेफ जोन बना हुआ है रात के अंधेरे मे अपराधी बाईक सवार व ट्रक चालको को अपना निशाना बना रहे है
जहाँ ऐसी वारदातो को अंजाम देने के बाद अपराधी सहजता के साथ चँवर के रास्ते फरार भी हो जाते है ।
रविवार की रात अपराधियो ने हथियार का भय दिखा एक ट्रक चालक से नकद 25 हजार समेत एक मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है ।
पटना जिले के सगुना दानापुर निवासी पीड़ित ट्रक चालक अरूण कुमार ने बताया कि अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम 10 बजे के करीब गोल्डेनगंज रेलवे ढाला व जिल्काबाद गाँव के बीच दी गई ।
चालक के अनुसार जब वह गरखा चिरान्द रोड के रास्ते मधुबनी से विद्युत पोल उतारकर आ रहा था जिसे गरखा से पीछा कर तीन की संख्या मे बाईक सवार अपराधियो ने ओवरटेक कर जिल्काबाद व गोल्डेनगंज रेलवे ढाला के मध्य सुनसान ईलाके मे ओवरटेक कर गाड़ी रोक दी और हथियार का भय दिखा केबिन मे दाखिल हो गए तथा नकद 25 हजार समेत एक मोबाइल लूट मौके से फरार हो गए ।
वही इस घटना के बाद गाड़ी को घटनास्थल पर ही छोड़ चालक पीछे से आ रही एक ट्रक की मदद से
डोरीगंज थाने पहुँचा जहाँ इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी जिसकी सूचना मिलते ही अपराधियो की टोह मे डोरीगंज पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल की ओर कूच कर गई और मामले की जाँच मे जुट गयी ।
पीड़ित चालक के मुताबिक घटना के एफआइआर की अर्जी स्थानीय थाने को दे दी गई है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जाँच पड़ताल की जा रही है ।




Recent Comments