
मैरवा(सिवान) ।आज रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 33 राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय फूटबाल,हैंडबॉल,रग्वी फूटबाल की 33राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाडियों को हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्टस एण्ड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा साईकिल उपलब्ध कराया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मैरवा थे जबकी विशिष्ट अतिथि में डॉ आर एन ओझा,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मैरवा,डॉ शशिभूषण सिन्हा,डॉ संगीता चौधरी,मुखिया अजय भास्कर चौहान,रविशंकर मिश्रा,डॉ पवन राय,रमेश कुमार सिंह,अमरेन्द्र मिश्रा,डॉ अशोक राय,अरूण कुमार गुप्ता,हरिचरण सिंह सहित सैकडों लोग उपस्थित होकर खिलाडियों को साईकिल प्रदान किया ।सभी लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की भूरि भूरि प्रशंसा की और खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर ट्रस्ट की सचिव पूनम देवी और कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक ने कहा की अगले साल सिवान जिले के विभिन्न प्रखंडों से खिलाडियों का चयन कर सम्मानित किया जायेगा ।रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संजय पाठक ने बताया की यह सभी 33 साइकिलों के लिए ड्रीम स्पोर्ट्स फाऊंडेशन मुम्बई द्वारा सहयोग किया गया है ।मंच का संचालन संजय पाठक ने किया और उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया ।




Recent Comments