परवेज अख्तर/सिवान। सिवान जंक्शन स्थित पीआरएस परिसर से मंगलवार को अपराध आसूचना शाखा फील्ड मुख्यालय गोरखपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल सिवान की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेल आरक्षित काउंटर टिकट के साथ एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के दखिन टोला वार्ड नंबर 35 निवासी अनूप कुमार तिवारी है। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को अपराध आसूचना शाखा फील्ड मुख्यालय गोरखपुर निरीक्षक दुर्गेश कुमार, उप निरीक्षक अबू फरहान गफ्फार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, बृजबहादुर व कांस्टेबल राघवेंद्र साहनी तथा आरपीएफ सिवान से कांस्टेबल अभिषेक भारती व राम कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी कर रहे थे। निगरानी के दौरान जंक्शन के पीआरएस हाल के मेन गेट के पास से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया। बताया कि अभियुक्त द्वारा जरूरतमंद लोगों की मांग पर स्वयं तत्काल की लाइन में लगकर टिकट बनवाकर यात्रियों को टिकट के वास्तविक मूल्य से पांच सौ से छह सौ रुपये अधिक लेकर उपलब्ध कराने की बात स्वीकार किया गया। अभियुक्त के पास से एक रेलवे आरक्षित स्लीपर तत्काल काउंटर टिकट जो ट्रेन नंबर 19038 की थी। बताया कि बरामद टिकट तत्काल श्रेणी स्लीपर क्लास का दो व्यक्ति गोरखपुर से अंकलेश्वर तक, यात्रा तिथि एक अप्रैल था। जिसकी कीमत 1760 रुपये थी।
—




Recent Comments