सीवान के प्रियांक बने ABVP दिल्ली के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
सिवान(परमार नेटवर्क): विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ABVP में दिनोंदिन सीवान के कार्यकर्ताओं की केवल भागीदारी ही नहीं बढ़ रही है, बल्कि सीवान के कार्यकर्ताओं को अब महत्वपूर्ण दायित्व भी मिलने लगा है ।
सीवान के कार्यकर्ता अपने जिला के लक्ष्मी कुमारी को मिले बिहार के प्रदेश मंत्री के दायित्व को लेकर उत्साहित हो रहें थें, कि सीवान के एक और कार्यकर्ता ने देश की राजधानी दिल्ली में अपने काबिलियत का झंडा गार दिया है ।
गौरतलब हो कि सीवान के आंदर प्रखंड के बरवां गांव के निवासी प्रियांक देव पाठक को ABVP दिल्ली के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है । प्रियांक इससे पहले दिल्ली में नगर मंत्री, जिला संयोजक एवं प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
सीवान के युवा को देश की राजधानी में इतने बड़े दायित्व मिलने पर ABVP सीवान के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है ।
विभाग प्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि प्रियांक के मिले इस जिम्मेवारी से सीवान के कार्यकर्ताओं की जवाबदेही और बढ़ गया है । हमें अपने कार्य को और बेहतर तरीके से काम करना पड़ेगा । प्रियांक को रंजीत सिंह , अभिषेक पाठक , प्रदीप यादव,
सन्नी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।




Recent Comments