
हड़ताली सेविका सहायिकाओं ने प्रखण्ड परियोजना कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण
“””””””””””
सदर प्रखण्ड छपरा ग्रामीण के हड़ताली आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन के बैनर तले प्रखण्ड मुख्यालय स्थित परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया एवं सरकार विरोधी नारे लगाए ।
आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं का संघ एवं संघर्ष मोर्चा पिछले पाँच दिसम्बर से ही 16 सुत्री माँग के समर्थन मे हड़ताल पर हैं ।
संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह एवं संयोजक बिन्दु कुमारी ने बताया की पिछले जुन माह से ही संघ अपनी माँगों के समर्थन मे चरणवद्ध तरीक़े से आंदोलन चला रहा है ।प्रखण्ड से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक पटना मे भी धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन सरकार द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही की गयी अंतत संध को अनिश्चितकालिन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा । हमने सरकार के सामने सरकारी कर्मी का दर्जा देने एवं सभी सरकारी सुविधा देने सहित 16 सुत्री माँगें रखी है जब तक हमारी माँगे पुरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी ।
इस अवसर पर सैकरों की संख्या हड़ताली सेविका सहायिकाओं ने अपने अपने केन्द्र मे तालाबंदी कर परियोजना कार्यालय के समक्ष बैठ धरना एवं प्रदर्शन किया एवं सरकार के विरोध मे नारेबाजी की ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से संयोजक विन्दु कुमारी , उपाध्यक्ष मणीकान्त सिंह , सचिव उषा कुमारी , सहित सैकरों आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाएं उपस्थित थी ।




Recent Comments