महासचिव ने संघ की मजबूती के लियें मढ़ौरा में वित्त रहित इंटर कालेज का किया दौरा

मढौरा (सारण ) बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के महासचिव प्रो गणेश प्र सिंह ने आज शनिवार को सारण जिले के वित्त रहित इंटर कालेजों का दौरा कर के संघ को मजबूती प्रदान करने की अपील किया । महासचिव प्रो सिंह ने एम वी आर डी कालेज अमनौरं धर्मनाथ राय इंटर कालेज कैतूका नंदन वाय डी बी एस कालेज तरैया पंडित जे एन एल कालेज मढौरा एवं पी पी इंटर कालेज शिल्हौरी में शिक्षक कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिक्षक कर्मचारियों के पक्ष में हम उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे हैं । आप सबों को न्याय मिलेगा । अभी जो नियोजित शिक्षकों की लड़ाई माननीय सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है उसमें हम इन्टर्वेनर बने हैं । हमारी लड़ाई नियोजित नियमित अनूदानित और गैर अनूदानित चारो श्रेणियों के लिये है । इसलिये आप विश्वास रखें कि आप को नियोजित शिक्षकों से काम नहीं मिलेगा । गैर अनूदानित शिक्षकों को कहा कि जिस आधार पर 2008 के पूर्व के शिक्षकों को अनुदान मिला है उसी आधार पर गैर अनूदानित मान्यता प्राप्त कालेजों को भी अनुदान मिले इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे । शिक्षकों के डिमोशन पर कहा कि सभी शिक्षक लेक्चरर की डिजिगनेशन के साथ रिटायर करेंगे । सभी कालेजों में महासचिव के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया । महासचिव के साथ जिला सचिव प्रो लक्ष्मण यादव प्रो सुबोध सिंह प्रो अशोक सिंह जिला संघ के मीडिया प्रभारी सिपाही राय ने भी सम्बंधित कालेजों के शिक्षक कर्मचारियों को सम्बोधित किया । नेहरू कालेज में प्राचार्य नीरसु नारायण सिंह एवं पी पी कालेज में प्राचार्य शशांक विमल ने स्वागत किया महासचिव के आगमन से कालेज कर्मियों में आशा की नयी किरण का अभ्युदय होता दिख रहा था ।




Recent Comments