गड़खा/सारण। पूर्व मंत्री सह गड़खा विधायक मुनेश्वर चौधरी और मढ़ौरा राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 2007 से 8456 ग्राम कचहरी के सचिव पद पर नियोजित किया गया था। जिसे सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में कार्य समिति हेतु कार्य कराया जा रहा है,परंतु महंगाई के दौर में ही छह हजार रुपये का महीना दिया जा रहा है। जिससे इन सभी की आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो गई है।सभी ग्राम कचहरी के सचिवों का मानदेय वृद्धि के साथ 60 वर्ष सेवाकाल किया जाए।