दो युवकों को ले गई सारण पुलिस
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) :सारण जिले की पुलिस ने भगवानपुर थाना के सहयोग से थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया।हिरासत में लिए गए युवक सुघरी गांव के शशिकांत सिंह एवं विलासपुर गांव के मृणाल कुमार है। शशिकांत का फोटो लूट के
वैगनआर गाड़ी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने पर नयागांव पुलिस मशरख एवं भगवानपुर पुलिस के साथ छापेमारी की, जबकि इसी मामले में दूसरे युवक मृणाल के तार जुड़े होने के शक के आधार पर पूछताछ के लिए ले गई।




Recent Comments