
परसा(सारण) – नगर पंचायत परसा बजार के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने नप कार्यलय से सामान खरीदारी में घोटाला कर कार्यालय से संचिका गायब करने के आरोप में निदेशक भारत झा नगरपालिका प्रशासन स विशेष सचिव के पत्राक 09/17 4500 के गत 20 अगस्त के आलोक में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में शनिवार को सारण एसपी हरिकिशोर राय ने नगर पंचायत कार्यालय पहुँच प्राथमिकी से जुड़ी संचिका का गहन जांच किया।जांच के क्रम में लेखापाल मुकेश दास और राम कृपाल सिंह से संचिका सम्बंधित जनकारी लिया।जांच के दौरान कार्यपालक सहायक अनिमेष कुमार को यथाशीघ्र छपरा एसपी कार्यालय में उपस्तिथ होकर गवाही देने का निर्देश दिया।एसपी द्वारा घंटो देर तक की गई गहन पूछ तथा संचिका जांच के क्रम में कई अहम बन्दुओ पर जनकारी लिया।मालूम हो कि गत 16 नवम्बर को मनीष कुमार द्वारा प्रभार लेने के बाद नप कार्यालय के प्रधान सहायक मुकेश कुमार दास से संचिका की मांग किया गया तो प्रधान सहायक द्वारा लिखित शिकायत किया गया।जिसमे बताया गया है कि पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी द्वारा जेसीबी 2 टीपर ट्रेक्टर दो पानी टंकी सक्सन मशीन डस्टबिन टाटा सूमो वाहन पाचवा कैम्प शिक्षक नियोजन से सम्बंधित सभी संचिका कार्यलय की कुर्सी टेबल टेबलेट अपने साथ अपने आवास पर ले जाने का आरोप लगाया गया है।जिसकी जांच प्रतिवेदन में सभी आरोप सत्य पाया गया तथा तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी पर वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया गया।तथा जान बुझ कर सबूतो को मिटने के उदेशय से संचिका गायब करने का आरोप लगते हुए घोटाले में संलिप्त ब्यक्तिओ पर करवाई करने का अपील किया गया है।
“नगर पंचायत परसा बजार में पूर्व में हुई शिक्षक नियुक्ति, जेसीबी मशीन तथा ठोस अवशिष्ट के प्रबंधन से जुड़ी संचिका गायब करने को लेकर तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा कुमारी हिमानी पर कराई गई प्राथमिकी कांड संख्या 203/18 की जांच किया गया।जिसमे कुछ संचिका गायब होने की संभावना है।प्रत्येक बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।”
हरिकिशोर राय
एसपी (सारण)




Recent Comments