Θ बेतिया – बगहा :– *उo मo विo पचरूखा में मना वन्य जीव सप्ताह*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
वन्य जीव सप्ताह (02 अक्टूबर से 08अक्टूबर)के अंतर्गत VTR और WWF इंडिया के द्वारा उo मo विo पचरुखा बगहा 2 में बच्चों को बैक यार्ड नेचर ट्रेल कराया गया।

उक्त बातें विद्यालय के मीडिया प्रभाग का कार्य देखने वाले शिक्षक सुनिल कुमार ने कही। विभाग से आए आगंतुक वन पदाधिकारी के हवाले से आगे बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को प्रकृति से जोड़ कर उनमें पर्यावरण संबंधी नेतृत्व क्षमता के विकास हेतू WWF इंडिया के environment educator बांकेलाल प्रजापति नें
विद्यालय के शिक्षक सुनिल कुमार एवं शक्ति प्रकाश तथा अपने सहयोगी हिमांचल महतो और लक्ष्मीकांत यादव के साथ विभिन्न गतिविधियों जैसे फल फुल सब्जी, word passing game तथा making echo group के माध्यम से बच्चों में खेल गतिविधि द्वारा शिक्षा देने का काम किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों नें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर प्रभारी शिक्षक धर्मेद्र कुमार भारती, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी तथा नरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहें।




Recent Comments