गरखा: प्रखंड के रामपुर गढ़वाल टोला में चल रहे लकवा, पोलियो व मिर्गी के  मरीजों का इलाज स्वास्थ्य मानकों के विपरीत करने एवं उनके प्रमाण पत्र की जांच करने को लेकर स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य निदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत किया है। जिसमें आवेदक ने कहा है कि डॉ. अजीत कुमार सिंह के क्लिनिक में लकवा, पोलिया एवं मिर्गी के मरीजों को स्वस्थ्य मानकों के विपरीत दवा का दिया जाता है। जो सरकार दवा मानकों में नहीं है। इस तरह के दवा मरीजों को देने के नाम पर आवश्यकता से अधिक राशि ली जाती है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि सिविल सर्जन के मिली-भगत से डॉ. अजीत कुमार सिंह द्वारा  मानकों के अनुरूप बिना वैध प्रमाण पत्र के जाली सर्टिफिकेट पर चलया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि उपरोक्त आरोप बेबुनियाद और निराधार है।