परसा(सारण)-इंटेल्स द्वारा 2 जनवरी से खेल महा कांटेस्ट टू का आयोजन किया गया है।छात्र छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा के नेतृत्व में बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।बीडीओ ने कहा कि गंडक दियारा क्षेत्र में महा कंटस्टेंट का आयोजन एक सराहनीय पहल है।इस तरह के कार्यक्रम आयोजन के लिए इंटेल्स परिवार को बधाई दिया।तथा नव बर्ष में छात्र छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव शृंखला में भाग लेने का अपील किया।जबकि इंटेल्स निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने कहा कि महा कॉन्टेस्ट के प्रति छात्र छात्राओं में जगरूक करने के उद्देश्य से परसा मकेर सोनहो भेल्दी दरियापुर बजार और प्रखंडों में भ्रमण कर लोगो को महा कांटेस्ट का संदेश दिया गया।रैली में जितेश कुमार विनोद कुमार बिट्टू कुमार साह दिनेश कुमार प्रभात कुमार आदि शामिल थे।