जदयू प्रदेश महासचिव निरज राम ने कदना में चलाया सदस्यता अभियान
#मुरारी स्वामी/गड़खा : प्रखंड के दर्जनों गांव में जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव निरज राम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कई गांवों में बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निरज राम ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार समाज समाजिक न्याय के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं। गरीब ,शोषित, पीड़ित, कमजोर वर्गों के लिए कानून को भी सख्त किए हैं।